शुक्रवार, 17 मई 2013
शनिवार, 11 मई 2013
शनिवार, 4 मई 2013
गुरुवार, 2 मई 2013
मंगलवार, 30 अप्रैल 2013
रविवार, 28 अप्रैल 2013
सूरज कुमार काशी की प्रयोगात्मक कला प्रदर्शनी
पानी जीवन है, पानी अमृत है, पानी ठोस भी है तरल भी, पानी जन्म भी है मरण भी, पानी मैल धोती है, पानी पाप धोती है। पानी के कई रूप हैं कई रंग हैं। जब इतने रूपों में पानी है तो ऐसे में कलाकार की कला में पानी क्यों न हो ?सूरज कुमार काशी एक ऐसे हीं कलाकार हैं जिनकी कला पिछले कुछ समय से लोगों के सर चढ़ कर बोल रही है। पिछले कुछ समय से इनकी कला प्रदर्शनी कई रूपों में देखने को मिली है। इसी क्रम में jaypee delcourt , ग्रेटर नॉएडा में बिसलरी शीर्षक की प्रयोगात्मक प्रदर्शनी का आयोजन 1 8 मई से होने जा रहा हे।
शनिवार, 27 अप्रैल 2013
सामूहिक कला प्रदर्शनी
| कुमार रंजन की कृति |
आज 2 7 अप्रैल को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जानी -मानी मूर्तिकार गोगी सरोजपाल हिस्सा ले रहीं हैं। प्रदर्शनी 1 5 मई तक चलेगी।
बुधवार, 24 अप्रैल 2013
दिनेश कुमार राम की एकल चित्र प्रदर्शनी
![]() |
| दिनेश कुमार राम की कृति |
आज दिनेश कुमार राम का नाम कला की दुनिया में किसी से छुपा नहीं है। दिनेश एक स्वतंत्र कलाकार हैं और लम्बे समय से चित्र सृजन कर रहे हैं। इनके चित्र मन को छूने वाले तथा रंग हृदयस्पर्शी हैं। दिनेश एक ऐसे कलाकार हैं जो समय-समय पर अपनी कला के साथ अपने चाहने वालों के बिच आते रहते हैं, इसी कड़ी में वे अपने चित्रों के साथ बहुत जल्द ही दिखने वाले हैं दिल्ली के ललित कला अकादमी की कला दीर्घा संख्या 4 में। " प्रकृति का प्रवाह" यह शीर्षक है उनकी अगली प्रदर्शनी का जिसका उद्घाटन इसी महीने की 2 8 तारीख को ललित कला अकादमी के चेयरमैन श्री के. के. चक्रवर्ती करेंगे। प्रदर्शनी 4 मई तक चलेगी।
बुधवार, 17 अप्रैल 2013
प्रो. बिरेश्वर भट्टाचार्य के जीवन संग्रह के प्रकाशन की योजना
| प्रो. बिरेश्वर भट्टाचार्य |
बिहार की कला की जब बात की जाए तो पटना कला महाविद्द्यालय का नाम खुद ही जुबां पर आ जाती है। यह महाविद्द्यालय अपने आप में बहुत बड़ा इतिहास संजोए है। आज के दौर में कई युवा कलाकार देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी अपनी कला का जौहर दिखा रहे है और इस महाविद्द्यालय की गरिमा बढ़ा रहे है परन्तु एक दौर ऐसा भी था जब यहाँ के शिक्षक भी देश-विदेश में विशेष पहचान बनाई थी, इसी दौर के एक बहुचर्चित कलाकार हैं, प्रो. बिरेश्वर भट्टाचार्य जो इन दिनों कोलकाता में रहकर कला सृजन कर रहे हैं। आज हम कितना भी आगे बढ़ जाएँ पर ऐसे वरिष्ठतम कलाकार की कला यात्रा को याद रखना, उसे संभालना- संजोना भी हमारा ही काम है और यह बीड़ा उठाया है जाने-माने वरिष्ठ कलाकार एवं कला लेखक श्री सुमन सिंह जी ने।
| प्रो. बिरेश्वर भट्टाचार्य कला सृजन में लीन |
अपनी योजना के बारे में उन्होंने बताया की वे पटना के कुछ वरिष्ठतम कलाकारों के जीवन एवं उनकी कला यात्रा को संजोने के लिए पुस्तक के प्रकाशन की योजना बनाई है। इस क्रम की शुरुआत वे प्रो. बिरेश्वर भट्टाचार्य के जीवन संग्रह से कर रहे हैं। उन्होंने सभी कला प्रेमियों एवं कलाकारों से भी अपील की है की जो कुछ भी सामग्री, कला लेख या महत्वपूर्ण छायाचित्र उपलब्ध हैं प्रकाशनार्थ उपलब्ध कराएं ताकि वरिष्ठतम कलाकार की कला यात्रा को सम्मान पूर्वक सहेजा जा सके।
सोमवार, 1 अप्रैल 2013
मंगलवार, 26 मार्च 2013
शनिवार, 23 मार्च 2013
सोमवार, 18 मार्च 2013
रंगपुर्वी कला प्रदर्शनी- 2 0 1 3
यूँ तो कला के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नहीं है , बल्कि कला के बिना भाषा का कोई औचित्य नहीं। कला खुद में एक सम्पूर्ण भाषा है जिसे समझने के लिए इसे सीखना जरुरी नहीं ।
आज दिल्ली के ललित कला अकादमी में एक ऐसी कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ जिसका आयोजन दिल्ली सरकार की मैथिल-भोजपुरी अकादमी ने किया है। आज इसका उद्घाटन भाषा, शिक्षा, समाज कल्याण मंत्री प्रो. किरण वालिया ने किया।
प्रदर्शनी में मैथिली एवं भोजपुरी भाषी प्रदेशों के करीब चालीस कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित की गई है, जिनमे समकालीन कलाकारों के अलावा लोक कलाकारों की कृतियाँ भी शामिल हैं।
लोक कलाकारों में शशिकला देवी, चानो देवी, जगदम्बा देवी आदि की कृतियाँ प्रमुख हैं वहीँ समकालीन कला के क्षेत्र में प्रो. श्याम शर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, मिलन दास, नरेन्द्र पल सिंह, उमेश प्रसाद, राजेश चन्द, सचिन्द्र नाथ झा, सूरज कुमार कशी, राजेश राम, अभिजित पाठक, त्रिभुवन कुमार, नम्रता पंडित आदि कलाकार प्रमुख हैं। प्रदर्शनी 2 4 मार्च तक चलेगी।
| चित्र देखतीं माननीय मंत्री किरण वालिया |
इस अवसर पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसमे रविन्द्र कुमार दास, उमेश कुमार, रविन्द्र त्रिपाठी के साथ-साथ वरिष्ठ कलाकार अनिल सिन्हा ने भी अपनर विचार व्यक्त किए।
| सेमिनार में बोलते अनिल सिन्हा |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
.jpg)









.jpg)





