गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

सोमवार, 14 जनवरी 2013

पटना में कला कार्यशाला का भव्य आयोजन

       पूस की सर्दी ऐसी की रजाई से बहार निकालने का जी न करे , ऐसे में रंगों से गर्माहट पैदा करने की कोशिस कर रहे हैं इन दिनों कुछ कलाकार , पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर के बहुद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर में।
        पटना इन दिनों अपनी कला गतिविधियों के कारण काफी चर्चा में है।  लगातार हो रहे विभिन्न कला कार्यक्रमों की अगली कड़ी के रूप में इन दिनों  पटना में अखिल भारतीय कला कार्यशाला का आयोजन बिहार ललित कला अकादमी ने किया है।  इस कार्यशाला में बिहार तथा बिहार के बहार के करीब 45 सिद्धस्थ चित्रकार , मूर्तिकार तथा छाया कलाकार  भाग ले रहे हैं।
        चित्रकला विधा में सिद्धार्थ घोष कोलकाता से, अनूप कुमार चाँद दिल्ली से , विनय शर्मा जयपुर से , वेद  प्रकाश गुप्ता बड़ोदा के साथ-साथ 18 चित्रकार भाग ले रहे हैं जिनमे रीता शर्मा भी हैं जो पटना से हैं।  मूर्तिकला विभाग में श्रीकांत पाण्डेय दिल्ली से, आर श्रीनिवासन चेन्नई से, अरुण पंडित दिल्ली से, राजकुमार पंडित जयपुर से हैं, साथ ही अमरेश कुमार भी अपनी शिल्प कला का जौहर दिखा रहे हैं वे इस विभाग के संयोजक भी हैं।  इनके अलावा करीब 10 शिल्पकार और भी है। इसी प्रकार छाया चित्र में भी स्थानीय छायाकार शैलेन्द्र कुमार के अलावा तपन ज्योति गोहाटी , सतीश नन्दगाओंकर महाराष्ट्र ; बी के जैन पटना , रवि साहनी दिल्ली से हिस्सा ले रहे हैं।
     छायाचित्र विभाग के संयोजक वीरेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार इस कार्यशाला के अंतर्गत लगभग सभी कलाकारों का पवार पॉइंट प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस आयोजन की सुरुआत 12 तारीख को हुई थी जिसका समापन 18 को होगा। चित्रकला विभाग के संयोजक स्थानीय कलाकार मनोज कुमार बच्चन हैं।      

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

DELHI INTERNATIONAL FILM AND ART FESTIVAL,2012


INAUGURATION AT SIRIFORT AUDITORIUM, NEW DELHI, ON - 21 -DEC,2012,TIME: 4.00 PM ONWARDS, FILMS SCREENING ON- 22 TH TO 26TH DEC. 2012, TIME 9.30 AM TO 7.30 PM, VENUE: NDMC CONVENTION CENTRE , CONNAUGHT PLACE, NEW DELHI & CLOSING & AWARD CERIMONY AT SIRIFORT AUDITORIUM, NEW DELHI, TIME: 4.00 PM ON WARDS

गुरुवार, 1 नवंबर 2012

विरासत कलाकार शिविर , 2012, देहरादून

इन दिनों देहरादून के अम्बेडकर  स्टेडियम में वार्षिक क्राफ्ट मेला का आयोजन किया जा रहा है / इसमे देश के करीब 100 स्टाल लगे गए हैं / इस मेले में  जो सबसे खास आकर्षण का विषय है वह है देश-विदेश से आए विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय , सूफी एवं लोक संगीत का कार्यक्रम / इस अवसर पर देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए करीब पंद्रह चित्रकारों की कला कार्यशाला का भी  आयोजन किया गया है /



मेले का शुभारम्भ 29 अक्तूबर को हुआ / समापन 10 नवम्बर को होगा / कला शिविर का समापन  4 नवम्बर को होगा / शिविर में बनी कृतियों को 10 नवम्बर तक प्रदर्शित किया जाएगा /

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2012

सुनील कुमार 'सूके ' की एकल प्रदर्शनी

सुनील कुमार  'सूके ' की एकल चित्र प्रदर्शनी शुभारम्भ आज दिल्ली के आइ .सी .सी . आर . प्रदर्शनी कक्ष में हुआ / यह प्रदर्शनी 17 अक्टूबर तक चलेगी /

सोमवार, 20 अगस्त 2012

मीनाक्षी झा के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का शुभारम्भ

        यूँ  तो बिहार के कई कलाकार सक्रिय रूप से कला सृजन कर रहे हैं पर कुछ हीं कलाकार ऐसे हैं जिनकी कलाकृतियों में अपनी मिट्टी की खुशबू महसूस होती है  / ऐसे हीं कलाकारों की श्रेणी में एक नाम है महिला कलाकार मीनाक्षी झा का , जिनके चित्रों में उनकी जन्म स्थली मिथिला का बखूबी दर्शन होता है / उनके चित्रों में मधुबनी चित्र की झलक बखूबी दिखाई देती है /

       इन दिनों दिल्ली की मशहूर कला दीर्घा ललित कला अकादमी में मीनाक्षी झा के चित्रों की एकल प्रदर्शनी  चल रही है / इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ इसी महीने की 18 तारीख को हुआ जो 24 अगस्त तक गैलरी सं . 1 में चलेगी / 

शनिवार, 28 जुलाई 2012

गुरुवार, 26 जुलाई 2012

आनंदी प्रसाद बादल की एकल चित्रकला प्रदर्शनी


बिहार इन दिनों कला के क्षेत्र में दिन -प्रतिदिन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है / पिछले कुछ दिनों में यहाँ कई ऐसे कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित किए गए है जो बिहार को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लाने का पहला कदम माना जा सकता है / 
हाल ही में जाने- माने वरिष्ठ चित्रकार श्री आनंदी प्रसाद बादल की एकल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन पटना स्थित कला एवं शिल्प महाविद्द्यालय की कला दीर्घा में हुआ / अशोक कला मंदिर द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 12 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने किया, जिसका समापन 15 जुलाई को हुआ  / इस अवसर पर श्री बादल की कविता एवं चित्रोँ की किताब का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया /  

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर की खास बात यह भी रही की इस अवसर पर दो लोगो को सम्मानित किया गया / बादल साहित्य साधना सम्मान साहित्यकार डा. शिवनारायण को तथा बादल कला साधना सम्मान युवा मूर्तिकार श्री अमरेश कुमार को दिया गया / इस अवसर पर श्री विनय कुमार ( निदेशक, कला कार्य) एवं वरिष्ठ कला समीक्षक  श्री अवधेश अमन ने भी संबोधित किया / 

बुधवार, 18 जुलाई 2012

सितारों से जा मिला सुपरस्टार

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। फिल्मों के आखिर में मर जाने वाले नायक के अविस्मरणीय रोल अदा कर अमर हो गए बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना यानी अपने काका नहीं रहे। अपनी यादगार फिल्म 'आनंद' के मशहूर डायलॉग, 'बाबू मोशाय, जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए' को उन्होंने भरपूर जिया। शोहरत की बुलंदियों से गर्दिश के गुबार तक जिंदगी के एक-एक पल का आनंद लिया।.........................
http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/super-star-rajesh-khanna-passes-away_5_1_9482466.html 

मंगलवार, 17 जुलाई 2012

गोबर से खरीद लिया सौ करोड़ का बंगला

दिल्ली (ब्यूरो)। कैसे गोबर से भी पैसा बनाया जा सकता है वो भी कला के जरिए यह साबित किया है बिहार के छोटे गांव से सफर शुरू करनेवाले सुबोध गुप्ता ने। दिल्ली के इस कलाकार ने फिर धमाका किया है। इस बार यह हलचल राजधानी के रियल एस्टेट मार्केट में हुई है। गुप्ता और उनकी आर्टिस्ट पत्नी भारती खेर ने लुटियंस दिल्ली के सुंदर नगर में 865 वर्ग यार्ड प्लॉट में बने एक बंगले को खरीदा है। इसकी कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है। कपिलदेव भी इसी इलाके में रहते हैं।....................
http://hindi.oneindia.in/news/2012/07/17/states-artist-subodh-gupta-buys-delhi-house-for-rs-100-crore-220003.html

शनिवार, 30 जून 2012

प्रमोद के चित्रों की एकल प्रदर्शनी



              पटना कला महाविद्द्यालय का इतिहास बहुत हीं सुनहरा रहा है / यहाँ के पूर्व छात्रों ने देश में हीं नहीं दुनिया भर में अपना जलवा बिखेरा है / प्रमोद कुमार एक ऐसे हीं कलाकार है जो कला महाविद्द्यालय पटना से चित्रकला में डिग्री लेने के बाद साऊथ अफ्रीका में रह कर कला सृजन कर रहे हैं / ये अपने कैनवास पर  आकर्षक रंगों से अमूर्त रूप गढ़ते हैं / 
             प्रमोद के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का आयोजन अमेरिका के 5तत्व कला दीर्घा में आज से हो रहा है / स्तानीय समय के अनुसार शाम 4 बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा /

शुक्रवार, 29 जून 2012

चीनी कलाकार पर 23 लाख डॉलर का जुर्माना

सरकार के मुखर विरोधी रहे चीनी कलाकार आई वेईवेई ने कहा है कि अधिकारियों ने उन्हें कर चोरी के कथित मामले में 15 दिन के भीतर 23 लाख डॉलर का भुगतान करने का नोटिस दिया है. ...................
 
चीनी कलाकार आई वेईवेई

http://www.bbc.co.uk/hindi/china/2011/11/111101_china_aiweiwei_akd.shtml

सुरेश की एकल चित्र प्रदर्शनी का समापन

दिल्ली के जाने- माने कलाकार सुरेश कुमार की एकल चित्र प्रदर्शनी का समापन आज यहाँ के ICCR कला दीर्घा में हो गई / प्रदर्शनी का शुभारम्भ इसी महीने की 22 तारीख को हुआ था /
चित्रों का अवलोकन करते कला प्रेमी