सोमवार, 22 जुलाई 2013

वरिष्ठ चित्रकार एस. एच.रजा तथा नृत्यकार पं. बिरजू महाराज को कल सम्मानित करेगी बिहार सरकार

चित्रकार एस. एच. राजा 
नृत्यकार प. बिरजू महाराज
                      बिहार सरकार ने कुछ वर्षों से कला के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं. इसी क्रम में पिछले कुछ वर्षों से बिहार तथा देश के महत्वपूर्ण कलाकारों को सम्मानित करना भी शामिल है/ बिहार सरकार ने कुछ समय पहले यह घोषणा की थी कि इस वर्ष बिहार के कलाकारों के साथ-साथ चाक्षुष कला तथा परफोर्मिंग कला के क्षेत्र से देश के शीर्ष के एक-एक  कलाकार को भी सम्मानित करेगी/  इसके अंतर्गत बिहारी कलाकारों का सम्मान पिछले दिनों पटना में किया गया जबकि देश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान कल  दिनांक 23 जुलाई को दिल्ली के  इंडिया इंटरनेश्नल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा / विजुअल आर्ट के क्षेत्र में श्री एस. एच. रजा तथा परफोर्मिंग आर्ट के क्षेत्र में कत्थक नृत्यकार श्री बिरजू महाराज को सम्मानित किया जाएगा/ कार्यक्रम का समय शाम छह बजे रखा गया है / 


  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें