रविवार, 21 दिसंबर 2014

दीपक शिंदे की एकल प्रदर्शनी 23 से

Artist Deepak Shinde
मुंबई, 21 दिसंबर : वरिष्ठ चित्रकार दीपक शिंदे की एकल प्रदर्शनी 23 दिसंबर से मुंबई के जहांगीर कला दीर्घा में आयोजित होने जा रही है। इस अवसर पर श्री शन्दे की 40 वर्षों की कला यात्रा पर आधारित एक किताब "COLOURFUL CROSSING" का विमोचन भी किया जाएगा ।  विमोचन JSW Foundation की चेयर परसन  संगीता जिंदल  करेंगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्म कलाकार श्री ऋषि कपूर करेंगे तथा मुख्य अतिथि श्री श्याम बेनेगल होंगे। प्रदर्शनी 29 दिसंबर तक दर्शको  लिए खुली रहेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें